बिलासपुर। अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी का कुल उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले कुल उत्सव में कवि सम्मेलन के साथ छात्र-छात्राओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर जानीमानी कलाकार ऋतु वर्मा पंडवानी प्रस्तुत करेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएन बाजपाई ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसम्बर को है। विवि का नाम उन्ही के नाम पर है लिहाजा उनके जन्मदिन को कुल उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम आटोजित किए जाएंगे। कुल उत्सव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्रीबाजपाई ने बताया कि सभी कार्यक्रम कैम्पस के अंदर सभागार में आयोजित की जाएगी। पहले दिन का कार्यक्रम दो सत्र में होगा। पहले दिन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसमें छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 1.20 बजे ऋतु वर्मा पंडवानी प्रस्तुत करेंगी। इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद कुमार पटेल विवि के कुलपति प्रो ललित प्रसाद पटेरिया मुख्य अतिथि रहेंगे और अध्यक्षता पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा करेंगी और अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो डीएन बाजपाई करेंगे।इसके बाद शाम 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे रीवा के जानेमाने कवि दिनेश कुशवाहा, रफीक रिवानी, कोटा राजस्थान के कुंवर जावेद, बरेली के गोपाल पाठक, छत्तीसगढ़ रायपुर के रमेश विश्वहार और मीर अली मीर अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र देव, अध्यक्षता बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग करेंगे और स्वागताध्यक्ष विवि के कुलपति प्रो डीएन बाजपाई करेंगे। कुल उत्सव के दूसरे दिन यानी शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे होगी और12.30 बजे समाप्त हो जाएगी। अंतिम दिन वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी विवि मोतिहारी के कुलपति महेशचंद्र शर्मा होंगे और अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कभी चुनाव नहीं हारने वाले बोधराम कंवर करेंगे। विधायक शैलेश पांडेय और रश्मि सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो डीएन बाजपाई कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
