मुंगेली। मुंगेली के जिला पंचायत कार्यालय में उस समय बवाल मच गया जब एक महिला जिला पंचायत सदस्य ने CEO को मारने के लिए चप्पल लेकर दौड़ पड़ी। CEO को कुछ नही सूझा तो वो बचने के लिए अपने चेंबर से बाहर भागे। लेकिन जिला पंचायत सदस्य उसे दौड़ाते हुए बाहर निकली। कुछ देर के लिए तो लोगों को माजरा ही समझ नहीं आ रहा था। लेकिन कुछ देर बाद सब स्पष्ट हो गया।

मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला पंचायत सीईओ और महिला जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर विवाद हो गया। जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी ने जिला पंचायत CEO को मारने की कोशिश की है। दरअसल, जिला पंचायत सीईओ एवं 2017 बैच के आईएएस रोहित व्यास के चेम्बर में किसी काम को लेकर लगभग 1.30 बजे महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी पहुँची थीं। आईएएस ने गैरवाजिब काम बताते हुए उसे करने से इंकार कर दिया, इस पर दोनों में बहस हो गई। जिला पंचायत के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिला पंचायत सदस्य ने सीईओ को मारने के लिये चप्पल निकाल ली। आईएएस ने देखा कि महिला का मामला है, चेम्बर में सीसीटीवी भी नहीं है, इसलिए बचने के लिए चेम्बर से भागे तो जिला पंचायत सदस्य भी चप्पल लिए दौड़ी। घटना के बाद महिला सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ जातिगत गाली और दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुँच गयी। खबर है, एसपी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया गया। दूसरी तरफ सीईओ के भी घटना की शिकायत करने एसपी कार्यालय जाने की खबर है।बता दें महिला जिला पंचायत सदस्य के पति जिला पंचायत में ठेकेदार है। इस घटना की रिपोर्ट अजाक थाने में भी की गई है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
