रायगढ़। मुंगेली जिले का चप्पल कांड तूल पकड़ता जा रहा है। जिला पंचायत की महिला सदस्य ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए करवाई करने की मांग की है। CEO ने भी जिला पंचायत की महिला सदस्य के खिलाफ लिखित में शिकायत किया है। इस बीच मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए थाने का भी घेराव किया।
बसपा नेत्री के IAS को चप्पल मारने के लिए दौड़ाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुंगेली में जहां इस मामले पर राजनीतिक माहौल गरम है, तो दूसरी ओर प्रदेश भर के ब्यूरोक्रेट भी घटनाक्रम को लेकर हैरान हैं। IAS एसोसिएशन ने इस मामले में आपात बैठक बुलाने और चीफ सिकरेट्री से इस मामले में शिकायत की बात कही है। इस मामले में पंचायत मंत्री और सीएम सचिवालय ने भी संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक खुद पंचायत मंत्री ने भी फोन पर पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली है। इधर, इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि मुंगेली की जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी पंचायत विकास निधि का मद जारी करने के मामले में CEO पर दवाब बना रही थी। इस मद की राशि पर प्रभारी मंत्री के निर्देश पर CEO ने रोक लगा रखी है। CEO के साथ चैंबर में पहले तो महिला सदस्य ने विवाद किया ही, जब सीईओ बाहर निकलकर जाने लगे तो उन्हें चप्पल से मारने की कोशिश की। यही नहीं जातिगत मामले में IAS को फंसा देने की धमकी भी दी। महिला सदस्य ये कहती रही कि उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। हालांकि जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हकीकत सबके सामने आ गयी। वीडियो के अनुसार महिला सदस्य ने ना सिर्फ चप्पल उठाकर मारने की कोशिश करती दिखी, बल्कि ये भी कहती रही कि बुलाओ एसपी को… क्या कर लेते हैं। इधर इस मामले को राजनीतिक तूल देने की कोशिश अभी भी जारी है।इस मामले में जहां महिला सदस्य ने एसपी से शिकायत की है, दूसरी ओर जिला पंचायत CEO रोहित व्यास ने भी मामले में एसपी को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। चप्पल मारने की कोशिश करने वाली बसपा नेत्री के समर्थन में राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग भी थाने पहुंच गये हैं। समाजिक संगठन के लोग थाने का घेराव कर बैठे थे। इधर इस मामले में जिला पंचायत CEO ने भी एसपी को आवेदन देकर मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
