रायगढ़। भूपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल के 13 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित सभी बच्चे 8 वीं और 10वीं क्लास के हैं। पूरे स्कूल-हॉस्टल कैम्पस कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह स्कूल में 3 छात्राओं में सर्दी, खांसी बुखार जैसे लक्षण दिखे तो उनकी कोविड जांच कराई गई। एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए देर शाम को उनके संपर्क में आए सभी बच्चों की जांच कराई गई तो उसमें 10 और स्टूडेंट्स संक्रमित मिले। सभी संक्रमित स्टूडेंट्स को हॉस्टल से गेस्ट हाऊस में शिफ्ट कर दिया है। देर रात साढ़े 10 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टूडेंट्स की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग में जुटी रही। सुरक्षा के मद्देनजर भूपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल कैंपस को कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वर्तमान में यहां छठवीं से लेकर 12वी तक कक्षाओं में पढ़ाई चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां 3 सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स स्कूल परिसर में ही रहते है। 200 से ज्यादा सैंपल लिए गए है। खरसिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमितों को स्कूल के गेस्ट हाऊस में रखा है। सभी में सामान्य लक्षण है। दो स्वास्थ्य अधिकारी वहां पर तैनात कर दिए गए हैं। संक्रमित छात्रा रायगढ़ के आसपास इलाके की ही है। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे, हर रविवार को यहां पर बच्चियों को अभिभावक से मिलने की अनुमति दी जाती थी। रात में ही इस इलाके को कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, देर रात तक पॉजिटिव स्टूडेंट्स की ट्रैवल हिस्ट्री लेने के साथ एक-एक बच्चों की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

00 पैरेंट्स से मिलने के बाद बीमार पड़ी छात्राएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्टूडेंट्स के पैरेट्स हर रविवार को मिलने के लिए स्कूल के हॉस्टल में आते है। 5 दिनों पहले कई अभिभावक हॉस्टल आए थे। उसमें से एक अभिभावक संक्रमित संक्रमित थे उनके ही संपर्क में आकर 13 छात्राओं को सर्दी, खांसी, बुखार हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
