रायपुर। रायपुर में भू-माफिया के हौसले इतने बढ़ गए है कि मुख्यमंत्री के दिए जमीन को ही निगलने की तैयारी कर चुके है। यही कारण है कि अपने खेल मैदान को बचाने के लिए स्कूली बच्चों को खुद ही धरने पर बैठना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने ही बच्चों के खेलने के लिए जमीन दी थी। अब उस पर भू माफिया कब्जा करने की तैयारी कर रहे है। मतलब साफ है राजधानी में माफियाओं को किसी का डर नही है।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में भू माफिया मनमानी पर उतर आए हैं। राजधानी से सटे इलाकों की बात करें या ग्रामीण क्षेत्रों की, अक्सर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे की खबर आती रहती है। लेकिन हद उस वक्त पार हो जाती है, जब सीएम भूपेश बघेल द्वारा बच्चों के खेलने के लिए दिए गए मैदान में ही भूमाफिया कब्जा करना शुरू दे। जिसके विरोध में श्रीप्रयास एजुकेशन संस्था के सैकड़ों बच्चों ने शनिवार को शासन-प्रशासन को जगाने के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री प्रयास एजुकेशन संस्था के बच्चों को 2 एकड़ जमीन तोहफे के रूप में दिया थी। यह जमीन श्री प्रयास एजुकेशन संस्था के ठीक सामने है। सीएम बघेल द्वारा 2 एकड़ जमीन तौहफा के रूप में मिलने के बाद श्री प्रयास के बच्चे दिन रात एक कर बंजर पड़ी जमीन को मैदान बनाने में जुट गए। लेकिन जैसे ही मैदान बनकर तैयार हुआ इस जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा करना शुरू कर दिया।
श्री प्रयास एजुकेशन संस्था पुलिस परिवारों द्वारा संचालित होती है। श्री प्रयास की नींव सबसे पहले 4 जवानों ने मिल कर रखी थी। उन्होंने घुमंतू बच्चों को और नशे की लत में डूबे अनाथ बच्चों को श्री प्रयास संस्था में रखा और उन्हें बेहतर शिक्षा देनी शुरू कर दी। चार जवानों द्वारा शुरू किए गए इस संस्था में वर्तमान में करीब 500 बच्चे शिक्षा पा रहे हैं। यहां गरीब तबके के बच्चों को भी नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। टिकरापारा इलाके के भैरव नगर में स्थित इस संस्था में आसपास के इलाके के कई बच्चे अध्ययन करने आते हैं।
00 कई बड़े अफसर मनाते है अपना जन्मदिन
पुलिस परिवारों की ओर से संचालित श्री प्रयास एजुकेशन में तमाम आईएएस, आईपीएस अफसरों के अलावा कई राजनीतिक दलों से जुड़े नेता अपना जन्मदिन मनाने पहुंचते हैं। तत्कालीन डीजीपी डीएम अवस्थी भी कई बार अपनी पत्नी के साथ श्री प्रयास में जन्मदिन मना चुके हैं। इस संस्था के बच्चों की मदद समय समय पर कई बड़े अफसर भी करते हैं। लेकिन भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आज इन बच्चों को जमीन के लिए खुद सड़क पर उतरना पड़ रहा है। आखिर किसकी सह पर भूमाफिया मैदान को कब्जा करने में लगे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
