कोरबा। डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरबा जिले के सैकड़ो लोगों के आधारकार्ड कबाड़ी के पास मिले है। बताया जा रहा है कि विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर बांटने के बजाए सारे आधार कार्ड कबाड़ियों को बेच दिए।

शहर में दो दिनों से नाप-तौल विभाग की कार्रवाई चल रही है। इसी के चलते टीम ने शनिवार को राताखार स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापा मारा। जांच के दौरान टीम को वहां बड़ी मात्रा में आधार कार्ड पड़े दिखाई दिए। इस पर टीम ने आधार कार्ड जब्त कर लिए। पूछताछ में पता चला कि इन्हें अलग-अलग और छोटे कबाड़ियों को बेचा गया था। उनसे बड़े कबाड़ी तक पहुंचे। इन आधार कार्ड की संख्या करीब 150 से 200 है।
नाप-तौल विभाग ने आधार कार्ड जब्त कर लिए है, लेकिन इन्हें डाक विभाग को लौटाने की जगह उनके मालिक को सौंपना ज्यादा ठीक माना गया। ऐसे में टीम ने उसमें दर्ज पते के आधार पर लोगों से संपर्क किया और उन्हें उनके आधार कार्ड सौंपने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में डाक विभाग के अफसरों को भी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल अभी तक यह सामने नहीं आ सका है कि इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड कबाड़ी तक कैसे पहुंचे।
पहले इस बात की आशंका थी कि डाक विभाग से बेची गई रद्दी के साथ यह आधार कार्ड भी गलती से चले गए होंगे, लेकिन अफसरों ने ही इस बात को नकार दिया है। मुख्य डाक घर पोस्टमास्टर विजय दुबे ने बताया कि विभाग की ओर से कोई भी रद्दी कबाड़ी को नहीं बेची गई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आधार कार्ड वहां तक कैसे पहुंचे। इस संबंध में सभी पोस्टमैन और कर्मचारियों को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
