कोरबा। पति ने पत्नी की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बीवी ने उसके पीने के लिए शराब नहीं बचाई थी। उसने बेल्ट से पीट-पीटकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला घर के बाहर ही रातभर ठंड में पड़ी रही। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला करतला थाना क्षेत्र के छिंदकोना गांव का है। छिंदकोना निवासी जीरोन किस्पोट्टा अपनी पत्नी प्रेमा किस्पोट्टा के साथ रहता था। दोनों शराब पीने के आदी थे। इसलिए ज्यादातर समय दोनों साथ में ही शराब पीते थे। प्रेमा घर पर ही शराब बना लिया करती थी। कुछ शराब को वह बेचा भी करती थी। शनिवार को भी प्रेमा ने घर में शराब बनाई थी। इस पर जीरोन ने उससे कहा था कि मैं काम पर जा रहा हूं। रात को लौटूंगा तो शराब पीऊंगा। मेरे लिए शराब बचाकर रखना। यह कहकर वह काम पर चला गया। रात को जब वह लौटा तो उसने देखा कि घर में शराब नहीं है। उसने प्रेमा से भी पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। बल्कि वह खुद ही शराब के नशे में थी। जीरोन समझ गया कि पूरी शराब खुद प्रेमा पी गई है।

जीरोन के बार-बार पूछने पर भी प्रेमा ने कोई जवाब नहीं दिया तो जीरोन को गुस्सा आ गया और उसने बेल्ट से प्रेमा को जमकर पीटा। उसे इतना पीटा कि उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। पीटने के बाद अधमरी हालत में ही उसे घर के बाहर छोड़ दिया और अंदर जाकर कमरे में सो गया। सुबह उठा तो घर के बाहर ही प्रेमा की लाश पड़ी हुई मिली। इस इलाके में काफी ठंड है। आशंका है कि ठंड और मारपीट में ज्यादा घायल होने की वजह से उसकी जान चली गई है। सुबह आस-पास के लोगों ने भी प्रेमा का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रविवार सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
