रायगढ़। जिस नर्स का शनिवार रात में ड्यूटी जाते समय अपरहण किया गया था रविवार को मिल गई है। नर्स अचानक SP ऑफिस के कैम्पस के पास मिली। अभी यह तय नही हो पाया है कि नर्स को पुलिस के प्रयास बरामद किया गया है कि अपहर्ताओं ने खुद ही छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस नर्स से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अपहृत नर्स को अपहरणकर्ताओं से बरामद कर लिया है। कल देर शाम जैसे ही नाईट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रही नर्स के अपहरण की खबर आई, प्रदेश में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस फौरन हरकत में आकर नाकेबंदी शुरू कर दी। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी भी रात में ही कोरबा पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि नर्स को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस की नाकेबंदी के कारण अपहरणकर्ताओं ने रात तीन बजे नर्स को रिहा कर दिया था। उसके बाद वो घर गई। फिर बच्चों के साथ सुबह कोरबा आ गई। आज सुबह कुसमुंडा टीआई की टीम नर्स के घर गई घर मे ताला लगा था। उसकी बेटी को फोन किया गया तो उसने मां को फोन पकड़ा दी। इस पर पुलिस हतप्रभ रह गई। इस बीच नर्स का मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास से महिला को बरामद कर लिया। उससे मानिकपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। नर्स ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 2 करोड़ की मांग की थी पर पुलिस का शिकंजा कसता देख वो मेरी आँख पर काली पट्टी बांध मेरे घर के पास छोड़कर भाग गए। मैं चुकी डर गई थी इसलिए बेटियों को लेकर एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास आ गई। हालांकि, पुलिस को कुछ संदेह है और वह तह में जाने की कोशिश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
