बिलासपुर। RPF की मदद से GRP ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ स्टेशन से करीब एक माह पहले हावड़ा-मुंबई मेल से ट्राली बैग में रखे हीरे व सोने के जेवर चोरी करने में दोनो शामिल है। दोनों के पास से 15 लाख रुपए के हीरे व सोने के जब्त किए है। जीआरपी ने इन्हें बिहार से गिरफ्तार किया है।

RPF के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला के अनुसार कि 25 नवंबर को हावड़ा-मुंबई मेल में ओड़िशा राउरकेला के अशोक अग्रवाल (55) अपने परिवार के साथ रायपुर जा रहे थे। अग्रवाल व उनका परिवार ट्रेन के A2 कोच में सफर कर रहे थे। उन्हें 26, 332, 33 और 34 नंबर बर्थ मिला था। उन्होंने अपना सामान सीट के नीचे रख दिया था। खरसिया पहुंचने पर पता चला कि 32 नंबर बर्थ के नीचे रखे काले रंग का ट्राली बैग गायब है। उन्होंने पतासाजी की, तब पता चला कि चलती ट्रेन से बैग चोरी हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना रायगढ़ GRP को दी। बैग में हीरे व सोने के करीब 15 लाख रुपए कीमती जेवर रखे थे।ट्रेन में चोरी का मामला सामने आने पर सीनियर DSC शुक्ला ने RPF के जवानों की टीम बनाई। जांच के दौरान रायगढ़ स्टेशन की CCTV फुटेज खंगाला गया और उसमें मिले संदेहियों के फोटो को अशोक अग्रवाल को दिखाया। उन्होंने अपने साथ बैठे संदेहियों की पहचान की। फुटेज में संदेही ट्राली बैग के साथ दिखे।

00 पटना से पकड़े गए
फुटेज में संदेहियों की पहचान होने के बाद RPF हरकत में आ गई। फिर आरक्षण टिकट से पता लगाया गया। टिकट पटना रेलवे स्टेशन से बनी थी। आरोपी नंदकिशोर जायसवाल पिता देवकी लाल जायसवाल (64 साल) पटना के खुसरुपुर रोड एवं सुनील कुमार के रूप में पहचान की गई। टीम ने आरोपियों के मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी जुटाई और उन्हें उनके पटना के निवास में जाकर दबिश देकर पकड़ लिया। उनके पास से चोरी के जेवरों को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
00 रायुपर के होटल से मिला अहम सुराग
RPF की टीम की जांच व CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपियों ने रायपुर स्टेशन में भी टिकट बनवाया है। उनके रायपुर के जयस्तंभ चौक राधिका होटल में रुकने की जानकारी मिली। यहां नंदकिशोर जायसवाल और सुनील कुमार ने 25 नवंबर को करीब 11 बजे कमरा बुक कराया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई और उन्हें कामयाबी मिल गई।
00 7 स्टेशनों के CCTV फुटेज की जांच
सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि हावड़ा के बाद चलती ट्रेन से चोरी की घटना सामने आने के बाद RPF ने रायगढ़, खरसिया और रायपुर सहित 7 रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल कर जांच की। फुटेज की जांच में संदेहियों के तार जुड़ते गए। उनके रायपुर से मैहर और दूसरी ट्रेन से मैहर से दानापुर जाने की जानकारी मिली। इन सभी कड़ी को जोड़ते हुए RPF की टीम आरोपियों तक पहुंची।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
