रायपुर। धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में आयोजित धर्म संसद के आखरी दिन महाराष्ट्र से आये संत कालीचरण द्वारा अपने उदबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर के अनगर्ल बाते कही गयी। संत कालीचरण द्वारा कहा गया कि महात्मा गांधी ने ही राजनीति कर के देश का विभाजन करवा दिया। इसके अलावा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को नमस्कार किया। संत कालीचरण के उदबोधन के दौरान कार्यक्रम में बीजेपी नेता सच्चिदानंद उपासने,नंद कुमार साय कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे मौजूद थे। कार्यक्रम के संरक्षक महंत राम सुंदर दास ने उसके बाद मंच से ही संत कालीचरण के बयान का विरोध किया। महंत राम सुंदर दास द्वारा बयान का विरोध करते हुए जनता से प्रश्न पूछा कि क्या गांधी जी गद्दार थे? फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा कि नही वो सच्चे देश भक्त थे। इसके साथ ही विरोधस्वरूप उन्होंने मंच के साथ ही धर्म संसद भी छोड़ दिया। रावणभाटा ग्राउंड में आयोजित धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण महाराज के विरुद्ध कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने थाना टिकरापारा मे शिकायत की। शिकायत पर अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध संत कालीचरण के खिलाफ दर्ज़ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
