बिलासपुर। जांजगीर-चांपा के दो युवक PSC की तैयारी करते-करते गांजा बेचने लगे। गांजा बेचने के लिए ग्राहक खोजते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। उनके पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अपना जेब खर्च निकालने के लिए दोनों गांजा बेचना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर सूचना मिली कि दो युवक गणेश नगर स्थित गौरा-गौरी मंदिर के पास गांजा लेकर बेचने निकले हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवक को पकड़ लिया। उनके पास से साढ़े तीन किलो गांजा मिला। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई।पूछताछ में पता चला कि विजेंद्र भारद्वाज पिता काशीराम और विजय यादव पिता फत्तू राम जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के बोड़सरा के रहने वाले हैं। दोनों यहां टिकरापारा-दयालबंद में किराए के रूम में रहते हैं और PSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने गांजा व बाइक को जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक अपने गांव गए थे। वहां स्थानीय व बड़े तस्कर से गांजा लेकर खपाने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। इन युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य तस्कर की जानकारी जुटा रही है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि मुख्य सरगना ही उन्हें गांजा उपलब्ध कराया था, जो ओड़िशा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचता है। पुलिस उसकी कुंडली खंगाल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
