जगदलपुर। ‘बचपन का प्यार’ गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिा गया है। इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

मंगलवार देर शाम बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर फैली गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी, आस—पास मौजूद लोगों की मदद से सहदेव को जिला अस्पताल लाया गया। स्थानीय डॉक्टरों ने सिर में चार टांके लगाए है। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। फिलहाल सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक सहदेव के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है और सुकमा में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से उसे जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल रेफर किया जा रहा है वहीं अन्य दो युवकों को भी चोट आई है। बता दें कि हाल ही में सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ बचपन का प्यार गाने से सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थीं। रातों रात वह सोशल मीडिया में हिट हो गया था।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
