बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से किसानों को जितनी ज्यादा सुविधाएं दी जा सकती है दी ज रही है। एक सवाल के जवाब में श्रीशर्मा ने कहा कि कालीचरण ने देश के महापुरुष गाँधी को गाली देकर धर्म संसद को अधर्म संसद में बदल दिया।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि धर्म संसद में बातें बहुत अधर्म की हुई है। साधु के वेश में कालीचरण नाम का एक ब्यक्ति धर्म संसद में आया और देश के महापुरुष महात्मा गांधी को गाली देकर धर्म संसद को अधर्म संसद में बदल दिया। इसके बाद वो कालीचरण इतना महावीर निकला कि FIR होने के बाद भागे-भागे फिर रहा है। ऐसे काले कारनामे करने वाले कालीचरण से देश को सावधान रहने की जरूरत है। बिलासपुर प्रवास पर सृश्र्म ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है। उपलब्ध संसाधन के माध्यम से जितनी ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ या सुविधा दी जा सकती है दी जा रही है। किसानों को 2040 रुपए क्विंटल के हिसाब से धान का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को बोरा का पैसा तुरन्त ढिया जा रहा है, जो किसान अपने बोरा में धान लेकर आ रहे है उन्हें बोरा का पैसा तुरंत दिया जा रहा है। किसानों के खाते में बोरा का पैसा जा रहा है। इसलिए किसानों को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। क्योकि किसानों के खाते में जो बोरा का पैसा जा रहा है उसकी सूचना उनके मेसेज में अलग से नहीं आ रहा है। बोरा की काला बाजारी को लेकर श्रीशर्मा ने कहा कि किसानों को हम इतना पैसा दे रहे है कि उन्हें बोरा मंहगा नहीं लग रहा है। वो खुशी-खुशी उसे खरीद रहे है। जब उनसे गोबर घोटाले की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया तो उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही। प्रेसवार्ता के दौरान उपाध्यक्ष महेंद्र चन्द्राकर, सदस्य नरेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, कांग्रेस नेता विनय शुक्ल, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय आदि उपस्थित थे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
