रायपुर। महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए कालीचरन महाराज को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। शीघ्र ही उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पहले ही कई हिन्दू संगठन के लोग कोर्ट परिसर में पहुंच चुके है और नारेबाजी शुरू हो गई है।

रायपुर पुलिस कालीचरण महाराज को लेकर रायपुर पहुँच चुकी है। अब उन्हें सीधे क्लास 1 सिविल जज चेतना ठाकुर के समक्ष न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से ही कोर्ट में कई संगठनों के लोग पहुँच गए हैं और वहाँ कालीचरण महाराज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जा रही है। जिससे माहौल लगातार गरमाता जो रहा है। पुलिस ने आज तड़के मध्य प्रदेश के खजुराहो में दबिश देकर कालीचरण महाराज को हिरासत में लिया था। जिसके बाद दोपहर से पहले ही पुलिस कालीचरण महाराज को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने कहा था कि आरोपी के गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। इस लिहाज से कालीचरण महाराज को आज ही कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट परिसर में गरम माहौल को देखते हुए कोर्ट परिसर के अंदर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट परिसर में लगातार नारेबाजी का दौर चल रहा है। कोर्ट परिसर में अब गहमागहमी का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके साथ साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।
गिरफ्त में लेने महाराष्ट्र पुलिस भी पहुँची रायपुर
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस की टीम कालीचरण महाराज को हिरासत में लेने के लिए रायपुर पहुँच चुकी है। बता दें महात्मा गांधी के संबंध में आपत्तीजनक बातें कहने के आरोप में कालीचरण महाराज पर अकोला महाराष्ट्र और पूणे में भी FIR दर्ज किया गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस भी कालीचरण महाराज को गिरफ्त में लेने की नियत से राजधानी पहुँच गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
