बिलासपुर। जोन के स्टेशन यार्ड में शुक्रवार को एकबार फिर से मलगाडिबक इंजन डिरेल हो गया। इंजन के पटरी से उतरते ही ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई देर शाम पट ट्रेन प्रभावित रही। रेल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

जोनल स्टेशन के यार्ड में स्थित कटनी मिडिल लाइन में शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे के करीब एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते ही इंजन के पहिए जमीन में धंस गए। घटना के बाद जैसे ही हूटर बजा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी दौड़ते-भागते मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना क्रास पाइंट में होने के कारण कटनी सेक्शन व मेन लाइन दोनों तरफ की गाड़ियां प्रभावित हुई। कटनी सेक्शन से ट्रेनें बिलासपुर आ सकती है पर यहां से नहीं जा सकेंगी। रेल प्रशासन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न् हो इसलिए अन्य लाइन से परिचालन जारी रखने जद्दोजहद करते रहे। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी रूट की तरफ जा रही थी। तभी सिरगिट्टी अंडर ब्रिज के पास ये घटना हुई। इंजन के पटरी से उतरने से रेल विभाग में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चूकी है। पिछली घटनाओं के लापरवाहियों से रेलवे के अधिकारियों ने सबक नहीं ली है। इस बात की जानकारी मिलते ही DRM आलोक सहाय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजन को पटरी पर लाने ऑपरेशन टीम की रेस्क्यू जारी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में आज सुबह इंजन पटरी से उतरने के कारण कुछ हड़कंप मच गई। इस घटना के बाद गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगी।
रेलवे जानकारी के मुताबिक शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली गाड़िया इस प्रकार से है जिसमे
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा चली वाली 08745 गेवरा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी ।
02) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा से चलने वाली 18239 गेवरा – इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी ।
03) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस भाटापारा में समाप्त होगी ।
04) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को डोगरगढ़ से चलने वाली 08706 डोगरगढ़-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर में समाप्त होगी। इसके चलते अपने
निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेन देरी से चल रही है।
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर –इंदौर एक्सप्रेस 45 मिनट देर से रवाना होगी । इसके कारण
कई ट्रेनें रद्द हो गई है।
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा एवं रायपुर से चली 08745/08746 गेवरा-रायपुर-गेवरा पैसेंजर बिलासपुर एवं रायपुर के बीच रद्द की गयी ।
02) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर भाटापारा एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी ।
03) दिनांक 01 जनवरी, 2022 को रैक का अभाव मे झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी ।
04) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा से चलने वाली 18239 गेवरा – इतवारी एक्सप्रेस गेवरा एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
05) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस भाटापारा एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
06) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को डोगरगढ़ से चलने वाली 08706 डोगरगढ़-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
