कटरा। वैष्णव देवी मंदिर में शनिवार की सुबह तड़के भगदड़ मच गई। नए साल की पहली सुबह देवी दर्शन करने के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर पहुंचे थे। लेकिन पहले दर्शन करने की होड़ में भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया।


नए साल के मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने भी कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का हालात का जायजा लिया।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे की जानकारी आज सुबह रियासी पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई। अधिकारियों के अनुसार, त्रिकुटा पर्वत पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। इसकी सूचना मिलते ही वहां वरिष्ठ अधिकारी व बोर्ड प्रतिनिधि पहुंच गए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
