रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। कोरोना की संभावना को देखते हुए एंटीजन टेस्ट कराया गया था जो निगेटिव आई है। अब राजधानी में उनका RTPCR टेस्ट कराया जाएगा।
अभी-अभी छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बता दें कि कल उन्होंने अंबिकापुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मंत्री सिंहदेव को सर्दी-खांसी की शिकायत है। अंबिकापुर में ही चिकित्सकों की निगरानी में मंत्री सिंहदेव का उपचार चल रहा था। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अपने निजी निवास तपस्या में खुद होम आइसोलेट कर लिया था। श्रीसिंहदेव की एंटीजन टेस्ट निगेटिव आई है। संभवतः ज्यादा ठंड के चलते तबीयत ख़राब होने की बात सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अब रायपुर में उपचार कराएंगे। दोपहर के बाद अपने निजी हेलीकाफ्टर से राजधानी आ गए है। राजधानी में वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाएंगे। सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर नहीं है। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी निवास तपस्या में होम आइसोलेट हो गए हैं। अब रायपुर में उनका RTPCR टेस्ट किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
