जशपुर। विश्वास अभियान के तहत् ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम के तहत् आज जशपुर पुलिस द्वारा बालाछापर नेशनल हाईवे, थाना/चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थान एवं पर्यटक/दर्शनीय स्थल बस स्टैंड में उपस्थित लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के संबंध में संकल्प लिखाकर हस्ताक्षर कराया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


हेलमेट पहने लोगों को फुल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया,साथ ही अन्य लोगों से भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील किया गया।जशपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि जशपुर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में विश्वास अभियान के तहत ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम के तहत जगह जगह कैम्प लगाकर लोगो को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिससे आये दिन होने वाली दुर्घटना में होने वाली मौत के आंकड़ों में भारी कमी आएगी दोपहिया वाहनों के एक्सीडेंट होने पर अधिकतर मौतें सर में चोट लगने से ही होती है हेलमेट का इस्तेमाल करने से एक्सीडेंट होने पर भी मौत को टाला जा सकता है।
आयुष अग्रवाल जशपुर पत्थलगांव
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
