रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद श्रीसिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौट आए। रविवार शाम को रायपुर में उनका RTPCR जांच किया गया जिसमें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जबकि अम्बिकापुर में कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। वहीं एक जनवरी को उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। सर्दी-खांसी होने के बाद सिंहदेव ने एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुरुआती जांच के बाद सिंहदेव शाम 4 बजे तक रायपुर लौट आए। इसके बाद यहां पर उनका RTPCR जांच कराई गई और कुछ देर बाद उनकी रिपोर्ट भी आ गई जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव निकले। बताया गया, उनकी कोरोना जांच की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मार्च 2021 में सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान होम आइसोलशन में उनका इलाज चला था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
