
बिलासपुर। उसलापुर में श्री सती ज्वेलर्स में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने संचालक पर गोली चला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संचालक के दोनों हाथ मे गोली लगी है। एसपी सहित मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दिया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान उस्लापुर से कुछ दूर नेचर सिटी के पास ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार पर गोली से हमला किया है। दुकानदार को दोनो हाथों में गोली लगी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान से कुछ ही दूर पुलिस का चेकिंग अभियान भी चल रहा था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके साथ ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि 6 लोग दो मोटरसायकल पर सवार होकर करीब साढ़े सात बजे शाम को दुकान पहुंचे। मोटर सायकल बाहर खड़ी करने के बाद सभी लोग नेचर सिटी के पास स्थित श्री सती ज्वैलर्स में दाखिल हुए। दुकान में घटना के समय संचालक आलोक सोनी उम्र 26 मौजूद था। लोगों की माने तो बदमाशों ने चार पांच राउन्ड गोली चलाया है। गोली चलने से दुकान संचालक आलोक सोनी बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गोलिया लगी है। गोली चलाने के बाद सारे आरोपी मोटरसायकल से फरार हो गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
