रायपुर। छहत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में कोरोना ने PHQ के 4 सीनियर आईपीएस को अपनी चपेट में ले लिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड चार आईपीएस कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें आईजी संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना और एआईजी राजेश अग्रवाल शामिल हैं। बता दें मुख्यालय में एक जनवरी को डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुख्यालय के आईपीएस समेत अधिकारियों, कर्मचारियों को एड्रेस किया था। इसके बाद 2 जनवरी को संजीव शुक्ला की तबीयत खराब लगी। उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया। इसके बाद विनीत खन्ना, राजेश अग्रवाल और एक महिला आईपीएस ने जांच कराया तो कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी आईपीएस क्वारंटाईन हो गए हैं। वहीं, मुख्यालय के चार सीनियर IPS की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गई है। मुख्यालय के कुछ और आईपीएस बीमार होने के कारण ऑफिस नहीं आ रहे। मगर उनका कन्फर्म नहीं हो पा रहा कि किन वजहों से वे लिव पर हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
