बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडेय बुधवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और कोरोना मरीजों के लिए की जा रही ब्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जब ऑक्सीजन प्लांट के उपकरणों को देखा तो भड़क गए। प्लांट लगाने तो दूर दो महीने बाद पैकिंग नहीं खुली थी। जबकि अबतक प्लांट लग जाना था और ऑक्सीजन का प्रोडक्शन शुरू हो जाना था।

बुधवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना मरीज भर्ती करने के बाद उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार को 159 मरीजों की पुष्टि हुई वही 2 लोगों की मौत हो गई। कुल मिलाकर बिलासपुर में 519 सक्रिय कोविड मरीज है। ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि अब तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। जिले के साथ पूरे राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सहित उपचार देने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में आए दो महीने बीत जाने के बाद भी चालू नहीं किए जाने पर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल प्रबंधन और सीजीएमएससी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुधारा जाए कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद उन्होंने असपताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जाए। ऐसे में साफ सफाई के साथ वार्ड में सुधार की आवश्यकता है और चिकित्सीय मशीन को एक बार फिर से जांच करनी है।निरीक्षण में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल गुप्ता, कोविड प्रभारी डॉक्टर शेफाली सिंह, सीजीएमएससी सहायक अभियंता अभिषेक सोनी, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद रामाशंकर बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
