दुर्ग। चंदखुरी भाठा में पुलिस को एक नर कंकाल मिला है। पुलिस को आशंका है कि यह एक माह से लापता इंजीनियर किसान शिवांग चंद्राकर का कंकाल हो सकता है। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी की कंकाल किसकी है। इधर घटना स्थल पर मिली घड़ी से परिजन भी शशांक का ही कंकाल होने की आशंका जता रहे हैं।

बुधवार को चंदखुरी भाठा नाला के पास एक खार में नर कंकाल को दो महिलाओं ने देखा। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलगांव थाना पुलिस को हुई। थानेदार नरेश पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर गए। कुछ ही देर में एएसपी संजय धु्रव, दुर्ग सीएसपी जितेन्द्र यादव, फॉरेंसिक एक्सपर्ट मोहन पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद पूरे कंकाल को एक सफेद कपड़े में एकत्र किया गया। इसमें नर मुंड, हाथ से लेकर अन्य पाटर््स मिले हैं। साथ ही मौके पर एक घड़ी, बेल्ट और मटमैला कपड़ा भी मिला है। एक माह से लापता मरोदा सेक्टर जे पॉकेट -10 निवासी शिवांग चंद्राकर (28 वर्ष) के कंकाल की आशंका जताते हुए पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया। पुलिस ने बताया कि शिवांग का बड़ा भाई धर्मेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचा। उनसे पहचान कराई गई। उन्होंंने मौके पर मिली घड़ी शिवांग की होने की जानकारी दी है। घटना स्थल पर पुलिस को पूरी बॉडी के कंकाल नहीं मिले। तब पुलिस ने बैकहोलोडर बुलवाया। करीब 20 फीट के क्षेत्र में खुदाई कराई गई, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। फिर खार में जो कंकाल मिले। उसी को पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर की शाम करीब 7 बजे शिवांग चंद्राकर अपने चंदखुरी फार्म हाउस से लैपटाप का बैग लेकर बाइक से निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन उसकी बाइक एक खार में पड़ी मिली। तब परिजनों ने शिवांग की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन शुरू की। पुलिस को शिवांग का बीच-बीच में मोबाइल बंद और चालू मिलता रहा। लेकिन पुलिस अब तक शिवांग के लोकेशन तक नहीं पहुंच सकी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार रुपए का इनाम का ऐलान किया। ओपी पाल, आईजी दुर्ग रेंज ने कहा कि चंदखुरी भाठा के खार में एक नर कंकाल मिला है। वहीं पर एक घड़ी मिली है। ऐसी घड़ी शिवांग पहनता था। इससे आशंका जताई जा रही है नर कंकाल उसी का हो सकता है। लेकिन जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आती तब तक कुछ भी कहना सही नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
