बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई को Indian Economic Association का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो बाजपेई स्वयं एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री है।
आचार्य वाजपेयी का यह निर्वाचन मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर के द्वारा आयोजित 103वीं वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से हुआ।
पूर्व में आचार्य वाजपेयी Indian Economic Association के महासचिव, कोषाध्यक्ष और इसके जनरल के प्रमुख सम्पादक भी रह चुके हैं।
उन्होंने वर्ष 2002 में Indian Economic Association के महासचिव के रूप में International Economic Association के पूर्तगाल के अधिवेशन का प्रतिनिधित्व किया था। ज्ञातव्य हो कि Indian Economic Association भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना Association है जो 1917 में गठित हुआ था। पूर्व में इसके President प्रख्यात अर्थशास्त्री, Dr. P.R. Brahmananda, Prof. D.R. Gadgil, Prof. V.K.R.V. Rao, Prof. D.T. Lakdawala (पूर्व आर.बी.आई. गवर्नर) Dr. I.G. Patel, Prof. M.L. Dantwala, Dr. Manmohan Singh (पूर्व प्रधानमंत्री) Dr. Montek Singh Ahluwalia (पूर्व आर.बी.आई. गवर्नर एवं योजना आयोग उपाध्यक्ष) Prof. Amartya Sen (नोबल पुरस्कार विजेता) Professor C.H. Hanumantha Rao, Dr. Y.V. Reddy (आर.बी.आई. गवर्नर) आदि रह चूके है। इसीक्रम में आचार्य वाजपेयी, भारतीय आर्थिक संघ (Indian Economic Association) का अध्यक्ष बनना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। आचार्य वाजपेयी ने अपने अध्यक्ष बनने के लिये संघ के सदस्य एवं वर्तमान पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. सुधीर शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. पी.के. पाण्डेय, शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, प्रो. सौमित्र तिवार, प्रो. यशवंत कुमार पटेल, श्री प्रदीप सिंह, श्री विकास शर्मा ने माननीय कुलपति जी को शुभकामनायें प्रेषित की तथा इस शुभअवसर पर मीठाईयां वितरण किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
