बलौदाबाजार। कलेक्टर ने लॉक डाउन होने की खबर का खंडन किया है। इसे केवल अफवाह बताते हुए कहा है जमाखोर और मुनाफाखोरों की साजिश है। लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने निकट भविष्य में जिले में लॉक डाउन होने संबंधी कुछ मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे महज़ अफवाह बताया है। उन्होंने इसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों की साजिश बताते हुये ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध आज से ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से वीसी के जरिये चर्चा कर असामजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन के हालात फिलहाल नहीं हैं। जब भी इसे लगाने की नौबत आयेगी, उसके पूर्व लोगों को सूचित की जाएगी। उन्होंने जमाखोरों के झांसे में न आने की अपील आम नागरिकों से की है। लॉक डाउन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपाय है तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसे अंतिम विकल्प के रूप में लागू किया जायेगा। कलेक्टर ने यह जरूर कहा है कि कोरोना दोगुनी गति से जिले में पैर पसार रहा है। लोग-बाग इसे सावधानीपूर्वक और गंभीरता से लें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें,मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें तो कोरोना को हमले का मौका ही नहीं मिलेगा और लॉक डाउन की जरूरत हैं नहीं पड़ेगी। कलेक्टर श्री जैन ने आज सुबह ही खाद्य, नापतौल, राजस्व एवं नगरीय निकाय विभागों को सँयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए टीम भी गठित कर दी। आज शाम तक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने कहा है। उन्होंने कहा कुछ लोग इस विपरीत समय का फायदा उठाने के फिराक में है। जिलें में किसी भी तरह की खाद्य सामग्री की कमी नही है। जिले के सभी नागरिक जागरूक एवं सतर्क रहे और अफवाहों से दूर रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
