बिलासपुर। बछेरा तालाब में नीले रंग के आसमान की छाया पड़ी तो पानी का रंग भी नीला दिखाई देता है। पानी से लबालब हुआ नगर निगम का यह पहला तालाब है जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य के साथ स्वच्छ पानी है। स्वच्छ पानी के कारण तिफरा के लोग निस्तार के साथ धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं।
तिफरा काली मंदिर के आगे बछेरा तालाब है। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव ने इस तालाब में चल रहें काम का निरीक्षण कर जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए है। उन्होने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.9० करोड़ की स्वीकृति से गहरीकरण, पिचिग, रेलिग, पॉथवे का काम चल रहा है। लाइट, बच्चों के खेलकूद के उपकरण, शाम को सैर के लिए पहुंचने वालों के बैठने की व्यवस्था की जा रह है। सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने में अभी 2० से 25 दिन और लगेगे वर्तमान में यहां तेज गती से काम चल रहा है। 12 एकड़ के तालाब में चारों ओर हरियाली के लए 7० बड़े पेड़ लगाए जा चुके हैं। सौंदर्यीकरण के बाद तालाब पानी से लबालब है। जिससे आस-पास के लोग धार्मिक और सामाजिक कार्यो के लिए यहां पहंुच रहें है।
00 सरोवर धरोहर के तहत हो रहा सौंदर्यीकरण
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद से ही शहर और नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को सहेजने और सवारने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत वर्तमान में तिफरा के बछेरा तालाब का सरोवर धरोहर योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। तालाब में अच्छा पानी होने के साथ ही आस पास बच्चों के ख्ोलने की सुविधा और सौर करने के लिए पथवे का काम कराया जा रहा है। 7० प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 3० प्रतिशत काम भी माहभर में पूरा हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
