बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से कुल ₹21730 रुपए जब्त किए है।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली चूचूहियापारा ओवर ब्रिज के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती पर पैसे के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिरगिट्टी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर चूचूहिया पारा ओवर ब्रिज के पास के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर कुल 06 लोग जुए पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने सभी जुआरियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें जुआरियों के कब्जे से कुल रकम ₹21730 एवं ताश पत्ती जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत, अनिल साहू एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, रजनीश पांडे, आफाक खान की अहम भूमिका रही।
00 जुआड़ियों के नाम
(1) संतोष कुमार यादव पिता गेंद राम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी पोर्टल खोली थाना सिरगिट्टी बिलासपुर (2) रेहान खान पिता मरहूम रिजवान खान उम्र 35 साल निवासी नजर लाल पारा थाना सिरगिट्टी (3) शाहजहांन अली पिता निजामुद्दीन अली उम्र 49 वर्ष निवासी गणेश नगर चूचूहिया पारा थाना सिरगिट्टी (4) विजय कुमार पिता स्वर्गीय दातादी उम्र 61 वर्ष निवासी गणेश नगर चूचूहिया पारा थाना सिरगिट्टी। (5) अब्दुल सलीम पिता मरहूम अब्दुल करीम उम्र 52 वर्ष गणेश नगर चूचूहिया पारा थाना सिरगिट्टी (6) अभिजीत कुमार चटर्जी पिता एसके चटर्जी उम्र 31 वर्ष अन्नपूर्णा कॉलोनी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
