बिलासपुर- तिफरा थोक सब्जी मंडी के सामने शासकीय जमीन में अतिक्रमण कर गुमटी लगाने वाले लगभग 50 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने गुमटी, झोपड़ी समेत टेंट सामान को हटाया। यातायात व्यवस्थित हो सकें और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और बाज़ारों में किए जा रहें अतिक्रमण को हटाने के लिए कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत निगम द्वारा आज कार्रवाई की गई।
संभाग के सबसे बड़े थोक सब्जी मार्केट के सामने मुख्य मार्ग में लगभग 50 दुकानदारों ने टेंट और झोपड़ी लगाकर अवैध तरीके से दुकानदारी शुरू कर दिए थे। अतिक्रमण के कारण जहां मार्ग में जगह कम उपलब्ध हो रहा था तो वहीं अतिक्रमणकारियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर आज अतिक्रमण शाखा ने पूरी टीम के साथ पुलिस के सहयोग से उक्त अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा-कमिश्नर
कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने कहा की शासकीय संपत्ति में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।शहर के मुख्य मार्गों और बाज़ारों में निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
