बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए फं्रट लाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 प्लस के कोमार्बिड व्यक्तियों को कोविड-19 टीके की बूस्टर डोज लगने की शुरूआत आज से हो गई है। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आज जिला अस्पताल में यह प्रीकाॅशन डोज लगवाया। उन्होंने सभी पात्र लोगों से जिनको कोविड-19 टीके का दूसरा डोज लगे हुए 9 माह हो गए है। उन्हें यह प्रीकाॅशन डोज लगाने की अपील भी की है।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में ऐसे सभी फं्रट लाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर, 60 से अधिक उम्र के कोमार्बिड व्यक्ति जिनको कोविड टीकाकरण का प्रथम एवं द्वितीय डोज लग चुका है और 9 माह पूरे हो चुके है। उन सभी को टीकाकरण केंद्रों में प्रीकाॅशन डोज लगाये जा रहे है। जिले के 16 हजार हेल्थ वर्कर, 11 हजार फं्रट लाईन वर्कर और 60 प्लस के 34 हजार कोमार्बिड व्यक्यिों को कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। आज 55 टीकाकरण केंद्रों में ये टीके लगाये गये।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
