रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मेकाहारा के बर्न यूनिट में महिला का इलाज चल रहा है। जिस युवक ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की है वह उसका प्रेमी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात लगभग 8:30 बजे की है। डायल 112 को सूचना मिली कि कोई महिला जली हुई हालत में पड़ी है। इस सूचना के आधार पर डायल 112 वहां पर पहुंची और जली हुई महिला को रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना की सूचना माना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजकुमारी साहू और युवक वीरेंद्र उर्फ वीरू धीवर के बीच 2021 के पहले से ही प्रेम प्रसंग था। साल 2021 में आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित महिला समोदा की रहने वाली थी और शादी होकर मोखला आई थी। आरोपी भी आरंग थाना क्षेत्र के मोखला का रहने वाला है। महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण महिला का पति से झगड़ा होता था। जब महिला की सास ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया था। इसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज है। जबकि पति ने मां पर हमले के बाद पत्नी को खुद से अलग कर दिया था और महिला अलग रहने लगी। इसी दौरान आरोपी और महिला का मिलना जुलना और बढ़ गया। घटना वाले दिन भी दोनों साथ में देखे गए थे। आरोपी के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
