बिलासपुर। पुलिस ने अवैध कबाड़ का ब्यवसाय करने वाले कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है। चार टन अवैध कबाड़ जब्त करने के अलावा एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा थाना क्षेत्रो मे कबाड़ीयो के विरूध चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। 10 जनवरी को पेंड्रीडीह चौक के पास कबाडी दुकान में अवैध कबाड़ रखा हुआ है। सूचना पर पेडीडीह चौक के कबाडी दुकान में संचालक मोहम्मद अड्डू पिता नूर मोहम्मद उम्र 37 साल निवासी चाटीडीह के कब्जे से करीबन 4 टन अवैध कबाड बरामद किया गया। जिसे कबाड समान रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। जिस पर मोहम्मद अड्डू के कब्जे से कबाड सामान टिना, लोहा, राड, लोहे का प्लेट, ड्रम, सायकल, रिंग आदि पुराना सामान कुल वजनी 3520 किलो ग्राम को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 41(1-4) जा. फो./379 भादवि का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपी :- 01. मोहम्मद अड्डू पिता नूर मोहम्मद उम्र 35 साल निवासी चाटीडीह पठान मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
