
बिलासपुर। बंधवापारा सरकंडा में एक युवक की हत्या हो गई है। मृत युवक का आरोपी से पुराना विवाद था। आरोपी अभी जेल में था, कोरोना के कारण पेरोल पर बाहर था।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या का एक आरोपी अमित मरकाम का भाई व मृतक रविदास मानिकपूरी आस पास ही खाने पीने के सामान का ठेला लगाते थे और विवाद होने पर दो दिन पहले अमित के भाई को मृतक रवि ने मारपीट किया था। जिस पर उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया था। इस मारपीट की घटना की सरकण्डा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी। भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए अमित मरकाम अपने साथियों ईश्वर सारथी और 4-5 युवको को ले कर के पास में भगत सिंग स्कूल बंधवापारा के पास पहुँचा और हाथ मुक्कों से उसकी जम कर पिटाई कर दी। पिटाई से आहत युवक ने रिपोर्ट दर्ज नही करवाई और अपने बीवी बच्चो के साथ अपने ससुराल भरारी पहुँच कर सो गया। अचानक रात को तकलीफ होने पर जाग गया और घबराहट बेचैनी के बाद दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि हत्या का एक आरोपी ईश्वर सारथी आदतन बदमाश हैं व हत्या के एक अन्य मामले में जेल में था। अभी वह पैरोल पर छूट कर आया हैं। दोनों आरोपि सिम्स के पास गए थे जहा मृतक की मारपीट से घायल हत्या के मुख्य आरोपी अमित का भाई भर्ती था, वही से पुलिस ने ईश्वर व अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
