बिलासपुर। पुलिस ने एक मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है जिसमें आम जनता ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों का फोटो या वीडियो डालकर अपनी शिकायत कर सकते है। मोबाइल नंबर 94791- 93015 में कई गई शिकायत त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा पिछले दिनों यातायात पुलिस को यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या के त्वरित निदान हेतु सार्वजनिक तौर पर एक मोबाइल नंबर जारी किए जाने निर्देश दिए गए थे, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने एक वाट्सअप नंबर जारी किया है इसमें लोगो से अपील की गई है वो पुलिस की तीसरी आंख बने और जहां-कहीं भी ट्रैफिक की समस्या दिखाई दे फोटो खींचकर वाट्सअप में डाल दे तत्काल कार्रवाई होगी। पुलिस ने इसे “ट्रैफिक पुलिस की तीसरी आँख” नाम दिया है। कहा गया है कि यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या की रिपोर्ट करने के लिए अब आम जनता अपने फोन के कैमरे का उपयोग करते हुए, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन जो यातायात को बाधित करती हो, किसी भी प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा हो, किसी मार्ग या स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति हो तथा कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाते, रेस ड्राइविंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों की शिकायत उल्लंघन करने वालों की फोटो/ वीडियो व्हाट्सएप पर भेजे जाने हेतु मोबाइल नंबर 94791- 93015 जारी किया गया है। जैसे ही वाट्सअप नम्बर पर शिकायत मिलेगी पुलिस के सक्षम अधिकारियों की टीम वहां पहुंचकर तत्काल कार्यवाही करेगी। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना/शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
