बिलासपुर में दिन दहाड़े डकैती, कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश, महिलाओं की कनपटी में बंदूक अड़ाकर ले गए नगदी और गहने

बिलासपुर। कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। लगभग दर्जनभर नकाबपोश डकैत सुबह घर मे घुसे और महिलाओं के ऊपर बंदूक और चाकू अड़ाकर नगदी व जेवर ले भागे। घटना के वक्त कांग्रेस नेता घर पर नहीं थे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बिलासपुर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है।दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए युवक पहुंचे और धड़ धड़ाते हुए घर के अंदर घुस गए। जब डकैत घर के अंदर घुसे तो महिलाएं अपने घरेलू काम मे ब्यस्त थी। जब महिलाओं ने नकाबपोश युवकों को घुसते देखा तो विरोध करने लगी लेकिन ज्यादा शोर मचता इसके पहले डकैतों ने किसी के कनपटी पर बंदूक तान दिया तो किसी पर चाकू ऐडा दिया और धमकाने लगे। देखते ही देखते डकैतों ने उनके हाथ को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना घर की महिलाओं ने ताकेश्वर पाटले को दी गई। फिर पाटले ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही SP पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुछ देर बाद IG भी मौके पर पहुंच गए।
शहर में हुई नाकेबंदी
इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि डकैत किसमें आए थे और किधर से भागे हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *