बिलासपुर। बंधवापारा तालाब को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने नगर निगम इसे सौंदरीकरण करा रहा है। इसमें क्रूज रेस्टोरेंट चलाने सहित कई सुविधाएं होंगी। इस तालाब को 5 करोड़ की लागत से संवारा जा रहा है। हॉटल ईशिका ग्रुप के साथ मिलकर पीपीपी मॉडल पर इस तालाब का पुनर्विकास किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण काम में देरी हो जाने के बाद अब तेजी से फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्नयन कार्य का निरीक्षण करने गुरूवार को महापौर रामशरण यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजना के पूर्ण हो जाने पर शहरवासी जल्द ही एक स्वच्छ वातावरण में यहां सपरिवार क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने उन्नयन कार्य को इस माह तक पूरा करने कहा है। इसी प्रकार लैंड स्केपिग, गेट, फुटपाथ, पेवर ब्लाक प्लांटेशन, रेलिग, टॉयलेट, लाइटिग, पाइप लाइन जैसे कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर ने शेष सभी कार्यों को जल्द ही पूरा करने कहा है। इस तालाब को पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किए जा रहे। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद सांई भास्कर, अब्दुल इब्राहिम खान, हाफिज कुरैशी, आनंद डोरस सहित अन्य मौजूद रहें।
00 वॉक करने वालों के लिए पाथ वे तथा योगा जोन भी
तालाब में सुबह-शाम वॉक करने वालों के लिए पाथ वे तथा योगा जोन बनाया गया है। यहां प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे। प्रतिमा विसर्जन के लिए एक अलग कुंड भी तैयार किया जा रहा है जहां लोग प्रतिमा विसर्जित कर सकेंगे, इससे तालाब का पानी गंदा नहीं होगा।
00 ये सुविधाएं भी मिलेगी
तालाब में पानी के ऊपर गोवी जैसी क्रूज़ रेस्टोरेंट उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट व फूड जोन बनाया जा रहा है। शहरवासियों को बुलेट टॉय ट्रेन, डेसिग कार, सभी वर्गों के लिए प्ले जोन, बंपिग-जंपिग, योग करने वालों के लिए योगा जोन, नेट क्रिकेट पिच, म्यूजिकल फाउंटेन, तालाब में बोटिग, ओपन जिम,गार्डन के साथ अलग से आकर्षक फ्लावर गार्डन, सेल्फी जोन, पाथवे, लाइटिग और बड़े-छोटे कार्यक्रमों के लिए बैन्क्वेट हॉल तथा शादी जैसे कार्यक्रमों के लिए मैरिज लॉन भी तैयार किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
