बिलासपुर। 13 जनवरी- कांग्रेस नेता के घर डकैती के बाद डकैतो का फर्स्ट फुटेज सामने आया है। तीन बाइक में 7 की संख्या में डकैत कांग्रेस नेता के घर पहुँचे थे। जो डकैती के बाद बिलासपुर- जांजगीर मेन रोड की तरफ भाग कर फरार हो गए। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता टाकेश्वर पटेल का दर्रीघाट में बिलासपुर- जांजगीर चाम्पा मेन रोड से लगभग दो किलोमीटर अंदर मकान हैं। आज सुबह नाश्ता कर के वो घर से निकले थे। सुबह 11 बजे के लगभग बाइक में सवार 7 से 8 की संख्या में डकैत उनके घर पहुँचे थे। डकैतो ने घर की महिलाओं को बंदूक की नोक में डराया धमकाया और महिलाओं के हाथ बांध कर अलमारी में रखें ढाई लाख रुपये नगद और सोने के जेवरात ले कर फरार हो गए।

सुबह 11 बजे हुई डकैती की घटना की सूचना घर के सदस्यों ने फोन कर पुलिस को दिया। मस्तूरी टीआई प्रकाश कांत ने इसकी जानकारी दोपहर लगभग 12 बजे उच्चाधिकारियों को दी। एक घण्टे में ही तकरीबन 1 बजते बजते आईजी रतन लाल डांगी, एसएसपी पारुल माथुर अपनी टीम के सदस्य एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप,एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा,एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी व टीआई,कलीम खान, प्रदीप आर्या,प्रकाश कांत के साथ घटना स्थल में थे। आईजी रतन लाल डाँगी, एसएसपी पारुल माथुर व तीनो एडिशनल एसपी ने घर की महिलाओं से बात की। जिसमे यह तथ्य सामने आया कि डकैत ऊंची कद काठी के थे,और एक दूसरे से हिंदी में बात कर रहे थे। एसएसपी माथुर ने पीड़ितों से बात करने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि “आरोपियो के पास कट्टा जैसा वेपन था। और डकैती की घटना के दौरान कोई भी हताहत नही हुआ है। आरोपियो ने अलमारी में रखें ढाई लाख कैश व लगभग तीन लाख रुपये के गहने अपने साथ ले गए हैं।

डकैती के बाद डॉग स्क्वायड से घटना स्थल का मुआयना करवाया गया और आईजी एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डकैतो का पता लगाने के लिए मुखबिर लगाने के साथ ही टेक्निकल एविडेंस जुटाने के निर्देश अपनी टीम को दिए। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के निर्देश भी दोनो अधिकारियों द्वारा दिये गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने कांग्रेस नेता के घर आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता के घर से बिलासपुर- जांजगीर मेन रोड आने के रास्ते मे ही अप्रोच रोड में पंजाब एंड सिंध बैंक संचालित है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने निकलवाया। फुटेज में तीन बाइक में 7 बाइक सवार हेलमेट व मास्क पहन कर जाते हुए कैप्चर हुए हैं। पहले बाइक में तीन डकैत उसके बाद के बाइक में दो दो डकैत बैठ कर फरार हो गए हैं। डकैतो के भागने का समय 12.10 मिनट है। पुलिस उक्त फुटेज के अलावा अन्य माध्यमों से भी डकैतो की तलाश कर रही हैं। डकैतो को पकड़ने के लिये चारो तरफ नाकेबंदी कर दी गयी है।
00 गिरफ्तारी के लिए बनी 4 सपेशल टीमें
डकैती को अंजाम दे कर फरार हुए डकैतो की धरपकड़ के लिए एसएसपी पारुल माथुर ने मस्तूरी थाने के अलावा 4 स्पेशल टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में 10- 10 पुलिस कर्मियों को रखा गया हैं। पहली टीम टेक्निकल एविडेंस जुटाने के लिये है, जो तकनीकी साक्ष्य जुटाएगी। दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज के संकलन के लिए बनी है। वही तीसरी टीम लोकल इनपुट तो चौथी फील्ड फील्ड इन्विगेस्टकेशन के लिए बनी हैं। सभी आरोपियो की पता तलाश व धरपकड़ में मस्तूरी पुलिस का सहयोग करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
