जीपी सिंह की रिमांड 4 दिन और बढ़ी, जांच में नहीं कर रहे है सहयोग, ACB ने मांगा था 5 दिन और

रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई है। जांच में सहयोग नही करने के कारण कोर्ट ने 4 दिन रिमांड और बढ़ा दी है। अब उनसे चार दिन और पूछताछ किया जाएगा।

दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद जीपी सिंह को आज फिर से कोर्ट में पेश ईया गया। कोर्ट में ACB की ओर से बताया गया कि श्रीसिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। पूछताछ के लिए उन्हें और पांच दिन का समय चाहिए। लिहाजा 5 दिन की और रिमांड दी जाए। श्रीसिंह के वकील ने इसका विरोध किया। लेकिन कोर्ट ने ACB/EOW की मांग को स्वीकार करते हुए 4 दिन की रिमांड बढ़ाया है। अब श्रीसिंह चार दिन और जेल में रहेंगे। तीन पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। तब उन्हें दो दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।गौरतलब है कि 1 जुलाई को सुबह सुबह ACB और EOW की सयुंक्त टीम ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में एक साथ छापा मार कार्रवाई की थी। इसके बाद जीपी सिंह पर एफआईआर पंजीबद्ध की गई। दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर की जांच के बाद 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। 10 करोड़ की संपत्ति मिलने और इसके बढ़ने की आधिकारिक जानकारी दी गई। संपत्ति के साथ-साथ एक डायरी के कुछ पन्नों में यह तथ्य भी मिला था कि वे संवैधानिक रूप से गठित सरकार के खिलाफ घृणा और असंतोष को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे। जानकारों के अनुसार डायरी के पन्नों यह उल्लेखित था कि सरकार को गिराने के लिए विभिन्न समाज के लोगों को कैसे भड़काया जा सकता है। वही रायपुर में एक युवक से मारपीट, भिलाई में सरेंडर करने वाले नक्सल कमांडर से रुपयों का लेन-देन, रायपुर में एक केस में आरोपी की मदद का इल्जाम भी जीपी सिंह पर लगा है। इन सभी पुराने केस की फिर से जांच की जा रही है। ये सभी मामलों के बीच 5 जुलाई को राज्य सरकार ने आईपीएस जीपी सिंह को एक आरोप पत्र में यह लिखते हुए निलंबित कर दिया कि एक अफसर से ऐसी अपेक्षा नहीं थी।
छापे में जीपी सिंह के बैंक मैनेजर दोस्त मणि भूषण के घर से एक 2 किलो सोने की पट्टी जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ है। कारोबारी प्रीतपाल सिंह चंडोक के बेडरूम से 13 लाख रुपए के बंडल, राजनांदगांव में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश बाफना के ऑफिस से जीपी सिंह की पत्नी और बेटों के नाम 79 बीमा दस्तावेज, एक से अधिक एचयूएफ अकाउंट जिनमें 64 लाख रुपए हैं, 17 बैंक खाते जिनमें 60 लाख जमा हैं। पीपीएफ अकाउंट जिनमें 10 लाख रुपए हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा की गई है। जीपी सिंह की पत्नी और बेटे के नाम पर डाकघर में 29 अकाउंट हैं जिनमें 20 लाख से अधिक की राशि जमा है। जीपी सिंह के परिवार ने 69 बार शेयर और म्युचुअल फंड्स में बड़ी राशि 3 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया। उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हाईवा, जेसीबी, कांक्रीट मिक्सचर मशीन जैसी 65 लाख की गाड़ियां खरीदी गई हैं। जीपी सिंह के नाम पर दो प्लॉट, एक फ्लैट, उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान, मां के नाम पर 5 प्लॉट एक मकान, पिता के नाम पर 10 प्लॉट, 2 फ्लैट मिले हैं। लगभग 49 लाख के डेढ़ दर्जन से अधिक लैपटॉप, कंप्यूटर, आईपैड और महंगे मोबाइल फोन मिले हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *