रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) के तीन हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिये 18 जनवरी से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया कि तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए अम्बिकापुर एवं जगदलपुर क्षेत्र में 28 जनवरी से एवं शेष क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व राजनांदगांव में 18 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी। परन्तु कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आयोजित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन पदों के लिये एक लाख से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से नौ हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये बुलाया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
