नोएडा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और दर्जनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ नोएडा पुलिस ने किया FIR दर्ज किया है। उनके ऊपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोरोनावायरस गाइडलाइन का उल्लंघन करने और चुनाव आयोग की कोरोना को लेकर दी गई गाइडलाइन की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है।

चुनाव के दौरान भीड़ जुटने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। दोपहर में प्रशासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल समेंत सैकडों कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होने की सूचना मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी व DM सुहास एलवाई ने एडीसीपी नोएडा से एफआईआर दर्ज करने को कहा। FIR में कहा गया है कि गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू होने की वजह से एक स्थान पर पांच या इससे अधिक लोग नहीं जुट सकते। धारा 144 के उल्लंघन और महामारी एक्ट समेत अन्य आईपीसी धाराओं के तहत थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह नोएडा सदर पर घोषित पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की थी। शिकायत भी की गई कि भूपेश बघेल के साथ काफी भीड़भाड़ थी जो कि सरासर धारा 144 और कोविड महामारी एक्ट का उल्लंघन है। जबकि 5 से ज़्यादा लोगो की भीड़ की अनुमति नही थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
