बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ भागने की तैयारी में था। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी जप्त कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दशरथ सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 30 दिसंबर को रात्रि के समय उनका बेटा बबलू सिंह उर्फ नीलोत्पल सिंह घर आकर बताया कि शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा उसके साथ गाली गुफ्तार कर मारपीट किया है। घटना के अगले दिन तक आहत की स्थिति सामान्य थी पर एक दिन बाद से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बेहतर इलाज के लिए बेटे बबलू सिंह को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज दौरान आहत बबलू उर्फ निलोत्पल सिंह की 15 जनवरी को मृत्यु हो गई। इसके बाद थाना सिरगिट्टी में मर्ग क्रमांक 04/ 2022 धारा 174जा. फौ. दर्ज किया गया। मर्ग जांच में पाया गया कि प्रकरण के आरोपी दीपू मिश्रा ने आहत नीलोत्पल सिंह के सर पर डंडा मारने से आयी चोट लगने से ही इलाज दौरान मृत्यु हुई है। प्रकरण में धारा 302 भादवी जोड़ी गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मेरठ भागने की तैयारी में था। उक्त करवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत आरक्षक प्रशांत राठोर , जलेश्वर सिंह राजपूत की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपी- शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा पिता श्री आर. के. मिश्रा उम्र 30 वर्ष भवानी नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
