बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुरसुला के जंगल में जुआरियों की महफ़िल सजी थी। पुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की तो 19 जुआड़ी पकड़ में आ गए। पुलिस ने फड़ से ताशपत्ती के साथ ढाई लाख रुपए जब्त किए है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जंगल मे जुए की फड़ लगने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चारों दिशाओं से घेराबंदी करते हुए ग्राम खुरसुला के जंगल में जुआ रेड की कार्यवाही की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से जुआड़ियों को भागने का मौका ही नहीं मिला। इस छापामार करवाई में एक साथ कुल 19 जुआरियों को धर दबोचा गया। इस कार्रवाई में कुल ₹2 लाख 35 हजार रुपए नगद एवं ताश पत्ती के साथ जुआड़ियों के 14 मोटरसाइकिल और 19 मोबाइल भी जप्त किया गया है। प्रकरण में थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्र. 12/2022 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
जुआरियों के नाम
01 विजय खूंटे पिता श्याम कुमार खूंटे उम्र 23 वर्ष ग्राम चूरेला थाना भटगांव
02 गंगाधर पिता सुखनंदन टंडन उम्र 43 वर्ष ग्राम मटिया थाना गिधौरी
03 लच्छराम भास्कर पिता अनंदराम उम्र 53 साल ग्राम देवरबोड थाना बिलाईगढ़
04 भगवानदास पिता नानदाऊ चंद्रा उम्र 31 साल ग्राम चिकनीडीह थाना भटगांव
05 बलराम पिता भूखन लाल चंद्रा उम्र 36 साल ग्राम चिकनीडीह थाना भटगांव
06 सतीश साहू पिता राधेश्याम उम्र 27 साल ग्राम नगरदा थाना बिलाईगढ़
07 मनोज पिता भेषराम जायसवाल उम्र 30 साल ग्राम भंडोरा थाना बिलाईगढ़
08 परदेसी पिता श्याम मनोहर जायसवाल उम्र 36 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
09 उत्तरा कुमार पिता जगनथिया मारकंडेय उम्र 34 वर्ष ग्राम देवरबोड थाना बिलाईगढ़
10 मोहनसाय पिता कलाराम साहू 42 वर्ष ग्राम बांस उरकुली थाना बिलाईगढ़
11 नेमीचंद पिता गणेश राम डडसेना उम्र 23 वर्ष ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
12 रामेश्वर कुमार पिता धनीराम डडसेना उम्र 27 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
13 मनोज कुमार पिता राम कीर्तन राकेश उम्र 27 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
14 राजेश कुमार पिता छत राम जायसवाल उम्र 48 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
15 सियाराम पिता मनबोध यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम गिरवानी थाना भटगांव
16 राजा बाबू पिता भुरवाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम कोटियाडीह थाना गिधौरी
17 दूजराम पिता लखुराम खुराना उम्र 38 साल ग्राम जमगहन थाना भटगांव
18 ईश्वर पिता चैतूराम लहरे उम्र 36 साल ग्राम धाराशिव थाना बिलाईगढ़
19 मुकेश धोबी पिता मनहरण धोबी 42 वर्ष वार्ड नंबर 12 शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
