भिलाई। पेट्रोलिंग में निकले सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। एक आरोपी ने सिपाही पर चाकू से दो वार किए। इससे सिपाही बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्मृति नगर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से लगभग 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी शामिल थे। पेट्रिलिंग के दौरान सिपाहियों ने देखा कि सूर्या मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां से भगाया। इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकड़ने लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25 साल) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार दिया। इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया जिससे सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले को चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी और भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू रामनगर निवासी एमन राव, कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह, कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है।
भाजपा नेता भी मामले में गिरफ्तार है – भाजुयमो के महामंत्री रहे प्रवीण उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन्हें बचाने लिए पूरी रात भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
परिजनों ने चौकी का घेराव किया – पुलिस वालों द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार सुबह स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस पर जबरदस्ती उनके लड़कों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पुलिस वालों ने उन्हें फिलहाल समझा बुझाकर भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
