रायपुर। चुनाव प्रचार करने गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज करने का मामला तूल पकड़ लिया है। श्रीबघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि कैसे प्रचार करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार करने गए थे इसलिए उनके खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार में गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम ने भाजपा व राजनाथ सिंह पर तंज कसा है। भूपेश ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। कुल जमा चार लोग मेरे साथ थे, पर भीड़ दिखने लगी और मा. राजनाथ जी के बेटे के ख़िलाफ चुनाव़ प्रचार करें तो इतना तो होगा ही। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता और महामारी एक्ट के उल्लंघन का मामला नोएडा सेक्टर 113 थाना में दर्ज किया है। भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुडी पाठक के चुनाव प्रचार में गए थे उनके खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ के पुत्र चुनाव लड़ रहे है। भूपेश के खिलाफ एफआईआर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी ने दर्ज कराई है। सीएम बघेल 15 जनवरी की शाम दिल्ली पहुंचे थे और रविवार को उन्होंने जिला गौतम बुद्ध नगर के सोरखा, बेहलोलपुर, बरोला, सिलारपुर और जलपुरा में डोर-टू-डोर प्रचार कर वोट मांगा था।बता दें कि निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा आदि को प्रतिबंधित किया है। आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टीम घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। प्रशासन ने अपनी एफआईआर में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय मानक से अधिक लोग शामिल थे, जिसके चलते एफआईआर कराई गई। सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर होने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस-भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग चल रही है। मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। कुल जमा चार लोग मेरे साथ थे पर भीड़ दिखने लगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
