बिलासपुर। दर्रीघाट में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती में एक दूसरे कांग्रेस नेता का हाथ होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस मामले में पीड़ित एसपी से शिकायत करने वाला है।
दर्रीघाट में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के घर हुई डकैती के आरोपी भले ही अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हो लेकिन पीड़ित ने कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अभयनारायन राय पर एलानिया आरोप लगा दिया है। पीड़ित ने दो टूक शब्दों में कहा है उसके साथ जो भी अप्रिय घटना घट रही है उसके पीछे उन्ही की पार्टी के प्रवक्ता अभयनारायण का हाथ है उसी का षड्यंत्र है। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद इस मामले ले पीड़ित एसपी से शिकायत करने वाला है। अब देखना ये है कि पीड़ित टाकेश्वर पाटले नामजद शिकायत करते है कि गोलमोल शिकायत करते है।
गौरतलब है कि दर्रीघाट में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के घर 13 जनवरी की दिनदहाड़े डकैती की घटना हुई थी। लगभग 11 बजे डकैत मोटर साइकिल में आए और धड़-धड़ाते घर मे घुसे और घर की महिलाओं के गले मे चाकू अड़ाकर और बच्चों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। डकैतों ने कांग्रेस नेता के घर से नगदी-जेवर समेंत लगभग ढाई लाख रुपए का सामान लूटकर ले गए। इस घटना के बाद से पुलिस डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और शीघ्र ही मामले का खुलासा करने वाली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
