बिलासपुर। दर्रीघाट डकैती कांड में पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन देते हुए अभय नारायण राय से पूछताछ करने की मांग की है। उनका कहना है कि डकैती के पीछे उनका हाथ हो सकता है। इस मामले में महामंत्री अर्जुन तिवारी का कहना है कि इस पूरे मामले में दूर-दूर तक मेरा कोई संबंध नही है। मुझे क्यों लपेटा जा रहा है ये समझ से परे है। इस संदर्भ में कभी भी मेरी बात टाकेश्वर से नही हुई है और न ही मैं इस प्रकरण के सम्बंध में कुछ जानता।


एसपी को सौंपे ज्ञापन में टाकेश्वर पाटले ने कहा है कि 13 जनवरी को उनके घर मे डकैती हुई थी। जिसमे डकैतों ने नगदी और सोने चांदी के गहने समेत कुल 5 लाख रुपए लूटकर ले गए। इस घटना में डकैतों ने उनकी पत्नी और बच्चों को बंधक भी बना लिया था। घटना के दौरान यदि वो उपस्थित रहते तो उनकी हत्या हो सकती थी। टाकेश्वर पाटले ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उन्हें संदेह है कि इस डकैती के पीछे कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण का हाथ है। बयान देते समय उसने विवेचक को बताया था और कहा था कि श्रीराय से भी पूछताछ की जाए। लेकिन उससे अभी तक पूछताछ नहीं किया गया है। इसलिए डकैती को लेकर अभय नारायण राय से पूछताछ की जाए। पीड़ित का पत्र मिलने के बाद एसएसपी पारुल माथुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़ित की मांग पर विचार करने और जांच में अभय नारायण राय को भी शामिल करने का अस्वासन दिया है।
इस मामले में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी भी लपेटे में आ गए है। क्योंकि पाटले ने एसपी को जो ज्ञापन दिया है उसमें कहा है कि अभी नारायण राय कई लोगों से कहा है कि जिस दिन पाटले के घर मे पत्थर बाजी हुई थी उसी दिन उसकी हत्या हो जाती। लेकिन किस्मत वाला है जो बच गया ?
इधर अभय नारायण राय ने टाकेश्वर पाटले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि वो पाटले को जानते तक नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। टाकेश्वर पाटले एक मोहरा है, मेरी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की गई है। इसके पीछे किसका हाथ है इसकी भी जांच होनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
