बिलासपुर। दर्रीघाट में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती के बाद हो रही राजनीति से रंजन गर्ग दहशत में आ गया है। उन्होंने एसएसपी से तत्काल सुरक्षा गार्ड देने की मांग की है। उन्हें डर है कि इस मामले में उन्हें फंसाने के प्रयास किया जाएगा। यही नहीं उनकी जान को नागेंद्र राय से खतरा भी है।


मंगलवार को हिस्ट्रीसीटर और हाल ही में जेल से बाहर आए रंजन गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुचे और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। एसएसपी को दिए आवेदन में रंजन गर्ग ने कहा है कि मैं 16 साल बाद जेल से बाहर आया हुं। मेरी उम्र 55 साल से ज्यादा हो रही है। अब मैं अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहता हूं। लेकिन पिछले दिनों नागेंद्र राय जो एक हिष्ट्रीसिटर अपराधी है ने सार्वजनिक मंच से कहा है कि अबकी बार जेल भेजूंगा तो जीते जी बाहर नहीं आ पाएगा। नागेंद्र राय ने मेरे बड़े भाई और भतीजे की हत्या की है, सालभर पहले बिल्लू नाम के ब्यक्ति की हत्या किया था। इसके पहले सरपंच दरस राम साहू की हत्या कर चुका है। सारे मामले में तोरवा थाने में उनके खिलाफ जुर्म दर्ज है। आज पूरे क्षेत्र में उसका आतंक है। उन्होंने कहा है कि अभी नागेंद्र राय के आदमी के घर मे डकैती हुई है। पुलिस अभी तक इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। लेकिन मुझे डर है कि इस मामले में फंसाने के प्रयास किया जा सकता है। लिहाजा मुझे तत्काल दो सशस्त्र गार्ड उपलब्ध कराया जाय। ताकि मेरी जान की सुरक्षा हो सके और गार्ड मुझ पर नजर रख सके, मैं कहां आता-जाता हूं इसकी जानकारी पुलिस को रहे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि नागेंद्र राय मेरी हत्या करा सकता है या किसी झूठे मामले में फंसा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
