बिलासपुर। डकैती डलवाने का आरोप लगने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय बुधवार को अपनी सफाई देने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी से मिलकर उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का अस्वासन दिया। श्रीराय ने एकबार फिर दोहराया कि अपराध से या अपराधियों से उनका कभी कोई वास्ता नहीं है। टाकेश्वर पाटले ने जो शिकायत किया है उस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दर्रीघाट में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती के बाद आरोप – प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पीड़ित टाकेश्वर पाटले ने कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय पर डकैती डलवाने का संदेह जताते हुए उनसे पूछताछ करने की मांग SSP पारुल माथुर से की थी। इधर श्रीराय ने कल ही इस घटना से किसी भी तरह से संबंध होने को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन बुधवार को दोपहर वे खुद SSP कार्यालय पहुंच गए और उनके सामने अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि SSP से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया साथ ही जांच में पूरा सहयोग करने का अस्वाशन दिया है। साथ उन्होंने टाकेश्वर पाटले के आवेदन पर बारीकी जाँच कर स्वयं पर लगे आरोप का भी निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की है। एसएसपी कार्यालय से बाहर निकलने बाद एक बार फिर मीडिया से बात करते हुए अभय नारायण राय ने कहा कि मुझपर लगा आरोप एक साजिश है, मेरा अपराध व अपराधियों से कोई लेना देना नही है। पुलिस मुझे जहाँ जैसे बुलाएगी मैं आने को तैयार हूँ। आरोप लगाने वाले कि मंशा क्या है मेरे सोच से परे है। यह मेरा व्यक्तिगत मामला है इसका जवाब भी मैं व्यक्तिगत रूप से दूँगा। इस विवाद को पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि 13 जनवरी को दर्रीघाट में कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले के घर दिन दहाड़े डकैती हुई थी। घटना में 7 लोग शामिल है जो मोटर साइकिल में आए और चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दे देकर रफू चक्कर हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में कर रही है। लेकिन इस बीच पीड़ित ने अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उन्होंने डकैती में प्रवक्ता अभय नारायण राय के शामिल होने का संदेह जताते हुए पूछताछ करने की मांग कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
