बिलासपुर। मोपका धान संग्रहण केंद्र में अचानक आग लग गया। तत्काल दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में धान को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो पाया है केवल पुराने बोरे ही जले है।

बुधवार को शाम ढलने के बाद मोपका धान संग्रहण केंद्र में आग लग गई। अचानक आग लगने से संग्रहण केंद्र के चौकीदार और हमलों के बीच ऑफर-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना DMO उपेंद्र कुमार को दी गई। इसके बाद दमकल बुलाया गया। कुछ ही देर में विभागीय अधिकारियों के अलावा दो दमकल मौके पर पहुंच गए और तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में धान को किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ है। संग्रहण केंद्र के पीछे रखे पुराने बोरे ही जले है। जिनमे से ज्यादातर प्लास्टिक के सड़े हुए बोरे थे जो किसी काम के नही थे। बताया जा रहा है कि संग्रहण केंद्र के पीछे मैदान है जहां आसपास के बच्चे क्रिकेट खेलते है। साथ ही आग जलाकर तापते है। इसी आग का छिंटा प्लास्टिक के बोरों में पड़ी होगी है या कोई बदमाशी करते हुए आग उधर फेंक दिए होंगे जिससे आग लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच की जाएगी और अधिकारी इस बात से राहत महसूस कर रहे है कि संग्रहण केंद्र में रखे धान को कोई नुकसान नही पहुंचा है।
गौरतलब है कि पिछले साल से संग्रहण केंद्र में धान नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण यहां पर पुराना धान ही रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस संग्रहण केंद्र से हजारों क्विंटल धान गायब है। ट्रांसपोर्टर और केंद्र प्रभारी ने मिलकर यहां बड़ा खेल खेला है। जांच हो तो यहां पदस्थ कई प्रबंधको पर गाज गिर सकती है। आग लगने के पीछे धान की अफरा-तफरी करने वाले ट्रांसपोर्टर और फड़ प्रभारी का हाथ भी हो सकता है। क्योंकि जब तक इस तरह की घटना नही होगी उनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकती रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
