
जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टुक शब्दों में कह दिया है कि भटके हुए नक्सली सुपारी किलर बन गए है। अब उनका विचारधारा से कोई वास्ता नही रह गया है। श्री भूपेश बघेल ने यह बात जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय प्रवस पर बस्तर पहुंचे। यहां दूसरे दिन उन्होंने लालबाग परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर दलपत सागर में चल रहे तीन दिवसीय नौका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान बस्तर से नक्सलवाद की समाप्ति पर उन्होंने सरकार की योजना सामने रखते हुए कहा कि- किसी समय में नक्सली बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए अपने साथ जोड़ लिए थे, पर अब नक्सली अपनी विचारधारा से भटक गए हैं और सुपारी किलिंग तक करने लगे हैं, जिससे अब आदिवासियों का भरोसा उनसे कम हुआ है। उन्होंने आगे कहा- इसी बीच हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ़ कर उनके धान का मूल्य बढ़ाकर उन्हें वनोपज का अधिकार देकर आदिवासियों का भरोसा जीता है। बस्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इतना खनिज है और वनोपज है बावजूद इसके यह दुखद है कि, यहां के लोग बेहतर काम की तलाश में पलायन करते हैं, यदि इन सभी संसाधनों का यहीं उपयोग किया जायेगा तो युवाओं को उनके घर पर ही रोजगार मिलेगा और वे न पलायन करेंगे और न ही जंगलों में भटकेंगे क्योंकि जंगलों में बन्दुक लेकर अब कोई भटकना नहीं चाहता। सीएम ने कहा कि दंतेवाड़ा में इंद्रावती के दूसरी ओर बसे पाहुरनार जैसे गांव में, जहाँ कभी लाल आतंक का साम्राज्य था वहां भी आज तिरंगा फहराए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इंद्रावती के दूसरी ओर बसने वाले आदिवासियों की जिंदगी बेहतर करने के लिए सरकार वचनबद्ध है और यही कारण है कि इस नदी पर तीन-तीन पुल बनाये जा रहे हैं। पुल और सड़क के निर्माण से आवागमन के साधन बढ़ेंगे, जिससे नदी के उस पार भी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही सरकार के ये ठोस कदम नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अहम साबित होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
