बिलासपुर। चाकू से हमलाकर हत्या करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को रात में घर के सामने शराब पीने से मना किया तो युवक ने चाकू से हमलाकर हत्या कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर मुरूम खदान की है।
जहां पेशे से ड्राइवर 37 वर्षीय बल्ला मानिकपुरी अपने घर में थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक बब्बू उनके घर के सामने शराब पी रहा था। बल्ला मानिकपुरी ने बब्बू को अपने घर के सामने शराब पीने से मना किया तो वह भड़क गया और बल्ला से विवाद करने लगा। इस बीच जैसे ही बल्ला घर से बाहर निकला बब्बू ने बल्ला के सीने में चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है इस दौरान आरोपी युवक ने चाकू से बल्ला पर कई वार किए। आनन-फानन में आसपास के लोग घायल बल्ला को अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
